Advertisement
State

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार आज, 24 विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

Share
Advertisement

कर्नाटक में सरकार गठन के एक हफ्ते बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को उन 24 विधायकों की सूची जारी की, जिन्हें शनिवार को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कर्नाटक में शनिवार दोपहर मंत्रिमंडल विस्तार होगा और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। 

Advertisement

मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाऔर उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जो शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

उन्होंने बताया कि के एन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ. शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बी एस, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ. एम सी सुधाकर और बी नागेंद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवरायस्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर को शिवकुमार का करीबी माना जाता है। कांग्रेस द्वारा जारी मंत्रियों की सूची में छह लिंगायत और चार वोक्कलिगा विधायकों के नाम हैं। वहीं, तीन विधायक अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति और पांच अन्य पिछड़ा वर्ग (कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा) से ताल्लुक रखते हैं। दिनेश गुंडु राव के रूप में ब्राह्मणों को भी कर्नाटक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व हासिल हुआ है। पुराना मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र से सात-सात विधायक, कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से छह और मध्य कर्नाटक से दो विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने वरिष्ठ और कनिष्ठ विधायकों को उचित सम्मान देने के साथ-साथ जाति और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखकर मंत्रिमंडल में संतुलन कायम किया है। हालांकि, कर्नाटक में मंत्रियों को अब तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। हालांकि, मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा कि मंत्रियों के विभागों की घोषणा शनिवार शाम तक की जा सकती है। सिद्दरमैया और शिवकुमार पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में थे और उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी नेतृत्व से कई दौर की चर्चा की। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला सहित शीर्ष केंद्रीय नेताओं के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार की घंटों लंबी बातचीत के बाद मंत्रियों के नाम तय किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई, जो दक्षिणी राज्य में जाति और क्षेत्रीय समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश करती है। 

इस बीच, कांग्रेस के कई नेता नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके झारखंड के समकक्ष हेमंत सोरेन भी शनिवार के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Karnataka Cabinet Minister List 2023: यहां पढ़ें सभी मंत्रियों की सूची, जिन्होंने आज ली शपथ

Recent Posts

Advertisement

कांग्रेस की सोच विभाजनकारी…इनके नेता भारत को राष्ट्र मानने से करते हैं इनकार, आंध्र प्रदेश में बोले PM मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में जनसभा को संबोधित करते…

May 8, 2024

जब पश्चिमी यूपी के दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे…शर्म आनी चाहिए- अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj)…

May 8, 2024

Bihar: रेस्टोरेंट के बाथरूम का वो खुफिया दरवाजा जिसमें छिपा था ‘गंदे काम’ का राज

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में पुलिस एक रेस्टोरेंट में पहुंची. दरअसल पुलिस को इस…

May 8, 2024

सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला, क्षेत्र और जाति के नाम पर लड़ाते हैं रामद्रोही

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि तीन चरण के…

May 8, 2024

राहुल बाबा राम मंदिर का विरोध करते हैं…पाकिस्तान इनका समर्थन करता है, हरदोई में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Amit Shah: चुनावी जनसभा को संबोधित करने हरदोई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit…

May 8, 2024

आपदा प्रबंधन में मजबूत वर्कफोर्स तैयार करेगा यूपी, ट्रिपल आईटी में हुई इस कोर्स की शुरुआत

UP Educational Development: 8 मई को लखनऊ में आपदा प्रबंधन के डाटा एनालिसिस को लेकर…

May 8, 2024

This website uses cookies.