Advertisement

Punjab: पंजाब में गली – गली घूमे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, घर – घर मिलेगा मुफ्त राशन

Punjab: CM kejriwal and CM Bhagwant Maan launched door to door free ration scheme.
Share

Punjab:

Advertisement

सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ शनिवार को फतेहगढ़ साहिब के अमलोह से घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच किया। अमलोह के गांव दारा सिंह वाला में भगवंत मान और केजरीवाल खुद गलियों में घूमे और लोगों को राशन बांटकर उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

कर्मचारी नेता सुखजीत सिंह को किया नजरबंद


इसके बाद सीएम भगवंत मान और सीएम अरविंद केजरीवाल खन्ना के लिए रवाना हुए। वहां पहुंच कर उन्होने इस योजना के बारे में बताया और योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाई।  मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खन्ना आगमन के चलते पंजाब के मजदूर नेता सुखजीत सिंह को जालंधर पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर घर में ही नजरबंद कर दिया। सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया  और घर से बाहर ना निकलने का धमकी दी। उन्होंने कहा अगर वह घर से बाहर निकले तो पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा। 


आप सरकार लोगों की आवाज दबा रही है

सीपीएफ यूनियन पंजाब के प्रधान सुखजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की आवाज दबा रही है, जिससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। एक तरफ सरकार बाबा साहेब की तस्वीर रखकर संविधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मजदूर वर्ग सरकार को इसका जवाब जरूर देगा।

ये भी पढ़ें – Pakistan Election: पाक में नए गठबंधन की तैयारी, इमरान खान को बड़ा झटका

हिन्दी ख़बर ऐप देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए Hindi Khabar App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *