Advertisement

Delhi World Book Fair: किताब प्रेमियों के लिए सज गया दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, जानें पूरी डिटेल्स

Delhi World Book Fair
Share
Advertisement

Delhi World Book Fair: किताब प्रेमियों के लिए उनका प्रिय मेला आज (10 फरवरी) से शुरू हो जाएगा। 51वें विश्व पुस्तक मेला शनिवार से प्रगति मैदान में शुरू होगा। 10 फरवरी से 18 फरवरी तक विश्व पुस्तक मेला चलेगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 18 फरवरी तक चलने वाले इस पुस्तक मेला का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

Delhi World Book Fair: क्या है टाइमिंग ?

पुस्तक मेले में बड़ों से लेकर बच्चों तक हर व्यक्ति के लिए कुछ अलग-अलग चीजें हैं। वहीं, इस बार की थीम है बहुभाषी भारत, एक जीवंत परंपरा। 18 फरवरी तक, आप प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक पुस्तक मेला में जा सकते हैं।

बाल मंडप हॉल नंबर 3 में है। बच्चे यहां चित्र बना सकते हैं और रंगों के साथ खेल सकते हैं। हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषाओं के लेखकों से कहानी, कविता या अन्य किस्से सुन सकते हैं। बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बहुत अच्छी लगती हैं। बाल मंडप के मंच पर आपका बच्चा खुद कहानी या कविता सुन सकता है।

Delhi World Book Fair: कितना होगा किराया?

दिल्ली विश्वपुस्तक मेले के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही खरीद सकते हैं। किराये की बात करें तो मेले में बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और विशेष सक्षम लोगों की एंट्री मुफ्त होगी। यदि बच्चे स्कूल की ड्रेस में नहीं हैं तो प्रत्येक बच्चे को 10 रुपये किराया देना होगा। वहीं व्यस्कों की एंट्री 20 रुपये है।

Delhi World Book Fair: ऑनलाइन टिकट बुकिंग का तरीका

आर ITPO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विश्व पुस्तक मेला के टिकट बुक कर सकते हैं। www.indiatradefair.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। इसके बाद विश्वपुस्तक महोत्सव के टिकट का प्रस्ताव आपके सामने आएगा। आप इस पर क्लिक करते ही टिकट बुकिंग पेज पर जाएंगे। आप टिकट बुक करने के लिए सीधे लिंक पर जा सकते हैं।

Delhi World Book Fair: ऑफलाइन टिकट बुकिंग?

दिल्ली और नोएडा के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर बुक फेयर के टिकट खरीद सकते हैं। विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से टिकट खरीद सकते हैं, जैसे वेलकम, दिलशाद गार्डन, रिठाला, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, नोएडा सेक्टर-52, नोएडा सिटी सेंटर, बॉटनिकल गार्डन, वैशाली, इंद्रप्रस्थ, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस, कीर्ति नगर, द्वारका, मुनिरका, आईटीओ, आईएनए और हौज़ खास।

Delhi World Book Fair: बुक फेयर से जुड़ी बाकी डिटेल्स

ई-शिक्षा के प्रति उत्साह को देखते हुए, इस बार नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी। देश को मात्र बच्चों के लिए ई-जादुई पिटारा विश्व पुस्तक मेले में समर्पित किया जाएगा। वहीं, विश्व पुस्तक मेला में एक हजार से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। 40 से ज्यादा देशों से प्रकाशकों और प्रतिनिधियों से मिलने का मौका है। इस बार सऊदी अरब मेहमान है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: यूपी के सभी विधायक करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *