Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के सभी विधायक करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Mandir
Share
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आते हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामनगरी में दर्शन किए। 11 फरवरी को, अरुणाचल प्रदेश के बाद यूपी विधानसभा के सभी सदस्य रामलला का दर्शन करेंगे।

Advertisement

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों को सूचना देने के लिए कहा। विधायकों को बस के जरिए लखनऊ से अयोध्या ले जाया जाएगा। सुबह करीब आठ बजे लखनऊ विधानसभा से रवाना होंगे। विधायक आपने परिवार से पत्नी या पति को साथ अयोध्या ले जा सकते है।

योगी सरकार ने इससे पहले अपना बजट श्रीराम को समर्पित किया था। विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने पर भी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद दिया गया, हालांकि सपा के चौबीस विधायकों ने इसका विरोध किया था।

Ayodhya Ram Mandir: सपा पार्टी के विधायक ने मस्जिद जाने का प्रस्ताव रखा

समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मस्जिद भी बन रही है, इसलिए वहां भी जाने की व्यवस्था होनी चाहिए, जब विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सभी दलों के विधायकों को बुलाया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब मस्जिद बन जाएगी, लोगों को वहां भी जाने का प्रस्ताव दिया जाएगा।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: Bihar news: विधान परिषद् के सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *