मौसम विभाग का अनुमान Delhi में कल हो सकती है बूंदाबांदी,UP-हरियाणा में भी हल्की बारिश के आसार

Share

Weather Report: देश में पड़ रहे प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की तरफ से हल्की राहत भरी ख़बर सामने आई हैं। मौसम विभाग ने बताया की दिल्ली सहित यूपी-हरियाणा और केई अन्य राज्यों में अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अनुमान ये जताया जा रहा है की दिल्ली में अगले 24 घंटों में बारिश होने के आसार ज्यादा हैं। जिसके साथ ही केई जगहों पर 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इस वजह से राजधानी समेत केई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। काफी समय से भीषण गर्मी का सितम झेल रहे देश के केई राज्यों में आने वाले कुछ समय में राहत देखने को मिल सकती है।

IMD(भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के वैज्ञानिकों ने बताया है कि Western Disturbance इन दिनों काफी सक्रिय हैं। इस कारण अगले पांच से छह दिनों तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने ये भी दावा किया है 3 मई को दिल्ली में बारिश भी होगी। Western Disturbance से देश के केई राज्यों में कुछ समय तक आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे जिसके साथ केई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसके कारण लोगों को काफी राहत महसूस होगी। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत संपूर्ण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आ सकते है। बदलते मौसम से दिल्ली समेत केई राज्यों के लोगों को थोड़ा सुकून जरुर मिलेगा, लेकिन मौसम विभाग ने बताया है की भीषण गर्मी का सितम अभी पूरे मई महिने रहने वाला हैं।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बादल छाए रहने वाले हैं। दिल्ली के मौसम में तो रविवार को ही बदलाव नजर आ गया था। रविवार की सुबह ही दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि मौसम विभाग ने लू को लेकर राज्यों को सावधान भी किया है। लोगों को सावधानी रखने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *