Advertisement

Happy Eid-ul-Fitr 2022: मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई नमाज, लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

Share

पूरे देश में आज ईद का पर्व बड़ी ही शालीनता और शांति रूप में मनाया जा रहा है। ईद पर्व (Happy Eid-ul-Fitr) को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हुए थे। जिसके चलते सभी मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों और ईद गांहो में बड़ी ही शालीनता के साथ ईद की नमाज अदा की है।

Happy Eid-ul-Fitr
Share
Advertisement

Happy Eid-ul-Fitr 2022: पूरे देश में आज ईद का पर्व बड़ी ही शालीनता और शांति रूप में मनाया जा रहा है। ईद पर्व (Happy Eid-ul-Fitr) को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हुए थे। जिसके चलते सभी मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों और ईद गांहो में बड़ी ही शालीनता के साथ ईद की नमाज अदा की है। इस पर्व पर हिंदू मुस्लिम सभी भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी है।

Advertisement

मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई नमाज

ईद के पर्व (Happy Eid-ul-Fitr) पर आज शामली जनपद में हिंदू मुस्लिम भाईचारे का संदेश देने के लिए काफी संख्या में हिंदू लोग भी मुस्लिम भाइयों के ईदगाह के बाहर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी है। वहीं शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ईदगाह के बाहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने ईद की नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की हार्दिक बधाइयां दी है।

लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

दुनियाभर में सोमवार को चांद दिखने के बाद आज धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तो आज बागपत में भी ईद मनाई जा रही है। ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी बड़ा त्योहार होता है। रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद नमाज अदा की गई और ईद-उल-फितर पर भाईचारे और अमन का पैगाम दिया।

नमाज अदा कर दी ईद उल फितर की मुबारकबाद

कोरोना वायरस की वजह से करीब दो साल बाद आज ईद-उल-फितर (Happy Eid-ul-Fitr) के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलग अलग मस्जिदो में नमाज करने पहुंचे। पिछले दो सालों में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने घरों में ही नमाज अदा करें।

पुलिस औऱ प्रशासन की कड़ी निगरानी में सकुशल कराई गई नमाज़

इस बीच पुलिस ने मस्जिदो के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ताकि कोई अनहोनी न हो। मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए ओर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की।

Read Also:- Eid Mubarak shayari : ईद मुबारक, आज अपने करीबियों को भेजें ये खास Eid Mubarak Wishes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें