Advertisement

Greater Noida: कोहरे के चलते आपस में टकराईं 20 गाड़ियां, कई घायल

Accident on yamuna expressway greater noida

Accident on yamuna expressway greater noida

Share
Advertisement

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में आज(27 दिसंबर) को कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ख़बर है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे से कुछ दिखाई न देने के कारण 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Covid JN.1 Cases: नए साल के चलते कोरोना बढ़ने की आशंका, रंग में डल सकता है भंग

बता दें कि यह दुर्घटना नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप घटित हुई। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *