Advertisement

Delhi Weather Update: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, धूप खिलने के बाद भी राजधानी में ठंड़ से राहत नहीं

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update

Share
Advertisement

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोहरे और कड़की की ठंड़ से लोग परेशान है। इस बीच मंगलवार को नौ साल में सबसे ठंडे दिन के बाद बुधवार से राजधानी दिल्ली में धूप खिली हुई है। इसके बाद भी गुरुवार यानी आज ठंड़ में कोई कमी नहीं आई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन दिल्ली एनसीआर में सर्दी और शीतलहर के चलते राजधानी की जनता को कोई राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह के अंत तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आपको बता दें कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी (Delhi cold) का औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि फरवरी के पहले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली का मौसम 30 जनवरी के बाद खुलने की संभावना है। मालूम हो कि जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तो ठंडे दिन की घोषणा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *