Advertisement

Delhi-NCR: नये साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ, जानें आज से आने वाले 4 दिनों के मौसम का रिपोर्ट…

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई राज्यों में ठंड बढ़ है। इन सभी राज्यों में ठंड के साथ कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। बुधवार 27 दिसंबर को कोहरे का इतना आलम था कि कई जगहों पर देखने की क्षमता शून्य थी। जिसकी वजह से रेलवे और हवाई सेवाओं करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कोहरा छाये करने की उम्मीद है।

Advertisement

4 दिनों तक घने कोहरे की आशंका

बता दें, अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 29 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी है। 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन पूर्वोत्तर और पश्चिमोत्तर में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में चार दिन तक भारी कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है, जो दो दिन ऑरेंज और बाकी दो दिन घने कोहरे का होगा।

मौसम विभाग का अनुमान

यही नहीं, मौसम वैज्ञानियों ने अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। पश्चिमी विक्षोभ भी दिल्ली-एनसीआर पर प्रभाव डाल सकता है। आगामी 30 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक, इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों का मौसम

गुरुवार 28 दिसंबर को मौसम के बारे में स्काईमेट वेदर ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से भारी कोहरा जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम कोहरा हो सकता है। उत्तरी भारत और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- अंग्रेजों के दौर में बने तीन कानून खत्म, अब ठगों को धारा 420 नहीं 316 के तहत मिलेगी सजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *