Advertisement

Aam Admi Party काश.. पीएम मोदी का दिल भी दिल्ली जितना बड़ा होता- प्रियंका कक्कड़

PRIYANKA KAKKAR ON BJP

PRIYANKA KAKKAR ON BJP

Share
Advertisement

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने केंद्र सरकार यानी भाजपा पर एक राजनीतिक कदम के तहत गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली सरकार की झांकी को शामिल न करने का आरोप लगाया है। पार्टी Aam Aadmi Party की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ (Priyanka Kakkar) का कहना है कि ये बीजेपी की गंदी राजनीति है। केंद्र सरकार यह नहीं चाहती की दिल्ली सरकार (आप) अपने स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित कर सकें।

Advertisement

बता दें कि आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को लेकर बाहरी देशों से आये डिलीगेट्स के साथ केंद्र सरकार का नीति आयोग भी तारीफ़ कर चुका है। बावजूद इसके बीजेपी नहीं चाहती की आप पार्टी अपनी झांकियां गणतंत्र दिवस परेड पर शामिल करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को डाइजेस्ट नहीं हो रहा की बाहरी राज्यों से आए लोग वापस जाकर दिल्ली के  शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ़ करते है। इसलिये आजकल भाजपा आरोप लगाती रहती है।

ये भी पढ़ें: Deoband News: ‘इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा…’,सोशल मीडिया पर छात्र ने दी धमकी

दिल्ली को शामिल न करना बीजेपी की गंदी राजनीति

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा शासित असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्यों को लगातार मौक़ा दिया जा रहा है। लेकिन दिल्ली और पंजाब की झांकियों को अनदेखा किया जा रहा। यह भाजपा की गंदी राजनीति है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि लोग अलग-अलग जगहों से दिल्ली में पढ़ने के लिए नौकरी के लिए, कामकाज के लिए दिल्ली आते हैं। दिल्ली का दिल इतना बड़ा है कि वह सबका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि काश पीएम मोदी का भी दिल दिल्ली जितना बड़ा होता।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *