Advertisement

दिल्ली: राजधानी के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई मोंटेसरी लैब, मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन

Delhi

Deputy Chief Minister Manish Sisodia

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। दिल्ली सरकार स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ संसाधन बढ़ाने पर भी कार्य कर रही है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजेन्द्र नगर स्थित राणा प्रताप सर्वोदय विद्यालय में मोंटेसरी लैब का उद्घाटन किया।

Advertisement

जिसके बाद लैब बनने से अब बच्चों को खेलों में सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने कहा इस लैब में जैसी सुविधाएं हैं। वैसी देश के किसी स्कूल में नहीं होंगी। दिल्ली सरकार (Delhi Government) अब मोंटेसरी लैब के इस मॉडल को दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में अपनाएगी।

साथ ही उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बताया कि इस लैब का उद्देश्य बच्चों को सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध करवाना और बच्चों में जीवन कौशल विकसित करना है। इस लैब में उपलब्ध सुविधाएं और प्रयोगशालाएं बच्चों की गतिविधियों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षण सुविधाओं और शिक्षण सामग्री से सुसज्जित हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां बच्चे संवाद, स्वयं प्रबंधन जैसे कौशल सीख सकेंगे। इतना ही नहीं, यहां लैब से जुड़ा एक ओपन एरिया भी तैयार किया गया है। जिसमें उपलब्ध खेल सामग्री और अन्य चीजों को रखा गया है। जिनका उपयोग बच्चों को बेहतर ढंग से सिखाने में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *