Advertisement

Delhi: बदमाशों के हौसले बुलंद, गाना न बदलने पर डीजे वाले पर गोदा चाकू

Delhi_ man stabbed with knife in wedding for not playing song in hindi
Share
Advertisement

Delhi: दिल्ली के समयपुर बादली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह के दौरान गाना बदलने से इंकार करना डीजे वाले युवक को भारी पड़ गया। गाना न बदलने पर एक सनकी युवक ने डीजे वाले को चाकू से गोद दिया। घायल युवक का फिलहाल अस्पताल में ईलाज जारी है।

Advertisement

Delhi: पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की पहचान विशाल के रूप में हुई है जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। विशाल सपरिवार सिरसपुर इलाके में रहता है। विशान फंक्शन्स में डीजे बजाने का काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो घायल विशाल को इलाज के लिए जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए थे। जैसे ही पुलिस जगजीवन राम अस्पताल पहुंची तो पुलिस को जानकारी मिली की विशाल को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल विशाल का इलाज चल रहा है।

क्या है मामला?

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विशाल शिव वाटिका में एक शादी समारोह में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान विशाल के पास एक युवक आया और उसे गाना बदलने के लिए कहने लगा। विशाल के मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। लेकिन बात हाथापई पर पहुंच गई। युवक ने गुस्से में हाथापाई करते हुए विशाल की पीठ में चाकू मार दिया।

 आरोपी की तालाश में पुलिस

बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। लेकिन फिलहाल युवरक फरार चल रहा है। दरअसल, युवक घटना को अंजाम देते ही मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तालाश में है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इलाके में दूर दूर तक आरोपी की तालाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Sambhal: प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संभल में जम्मू कश्मीर के 6 युवक हिरासत में

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *