Advertisement

Delhi: फ्लाइट हुई लेट, गुस्से में यात्रियों ने की पायलट की पिटाई, वीडियो वायरल

फ्लाइट हुई लेट, गुस्से में यात्रियों ने की पायलट की पिटाई

फ्लाइट हुई लेट, गुस्से में यात्रियों ने की पायलट की पिटाई

Share
Advertisement

Delhi: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से यातायात भी बूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेंने और फ्लाइट्स अपने समय से लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इंडिगो फ्लाइट का एक ऐसा नजारा देखने को मिला जा वाकई चौकाने वाला था। फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्रियों का पारा हाई हो गया है जिसके बाद उन्होंने पायलट के  साथ ही मारपीट की। जिसके बाद फ्लाइट में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आपको बता दें ये पूरा मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (Indira Gandhi Airport) का है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट के यात्रियों ने फ्लाइट देरी से तंग होकर पायलट को ही मुक्का जड़ दिया। कोहरे की वजह से धुंध फ्लाइट लेट हो रही रही थी। जिसकी सही जानकारी यात्रियों को नहीं दी जा रही थी। इस मामले की शिकायत आईजीआई पुलिस को दी गई है।

Delhi: पुलिस कर रही मामले की जांच

आईजीआई पुलिस (IGI Police) ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  दिल्ली पुलिस का कहना है कि हम आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विमानन सुरक्षा एजेंसी (aviation security agency) ने वायरल वीडियो के संबंध में जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये घटना रविवार शाम 7 बजे की है। फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी।

Delhi कोहरे के कारण 110 फ्लाइट्स हुई लेट

फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, यह घटना दिल्ली हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट्स के देरी से उड़ान भरने की बीच हुई है। आज 110 फ्लाइट्स में लेट हुई हैं और 79 फ्लाइट्स रद्द कर दिया गया है। औसत देरी 50 मिनट तक पहुंच गई। लगातार फ्लाइट्स के डिले होने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal: धनु और मिथुन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी ख़बर, जानें अन्य का हाल

Follow Us On Twitterhttps://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *