Advertisement

CM नीतीश कुमार को JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष किया गया नामित

Share
Advertisement

National Politics: सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह के पद छोड़ने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया। ललन सिंह ने नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत में अपने अध्यक्षीय भाषण में इस कदम की घोषणा की। नीतीश कुमार ने 2020 में पद छोड़ने से पहले 2016 में शरद यादव की जगह पार्टी प्रमुख का पद संभाला था। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जिन्होंने पिछले साल पार्टी छोड़ दी थी। वे साल 2020 में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

Advertisement

National Politics: पार्टी में कोई कड़वाहट नहीं

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पार्टी और राष्ट्र के व्यापक हित में नीतीश कुमार से पार्टी का नेतृत्व संभालने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अनुरोध सर्वसम्मत था। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने 2024 के राष्ट्रीय चुनावों में अपनी उम्मीदवारी का हवाला दिया और पद से मुक्त होने और मुख्यमंत्री को पदभार संभालने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा, “दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी।”

National Politics: इंडिया गठबंधन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण

बता दें कि ललन सिंह को लेकर कई दिनों से अटकले लगाई जा रही थी। जिसके बाद उन्होंने आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है। विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) के लिए भी आने वाले समय में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।

ये भी पढ़ें- Zomato को GST से मिला 402 करोड़ का कारण बताओ नोटिस, कंपनी ने दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *