Advertisement

‘BJP वाले न राम के, न आम के, न किसी काम के’, AAP नेता संजय सिंह बोले – ये हैं मक्कार लोग

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाषण की वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए नक्काल और मक्कार कहा है। उन्होंने भाजपा पर राम मंदिर के लिए चंदा चोरी का आरोप लगाया।

Advertisement

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (15 जून) से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ ‘गांव चलो अभियान’ शुरू किया। इस अभियान की शुरुआत जालौन के उरई विधानसभा के मिनौरा गांव से हुई। इसी दौरान संजय सिंह भाजपा पर जमकर बरसे।

आप नेता ने कहा ‘भारत माता की जय लगाकर देश को बेचने वाले लोग भारत माता की जय नहीं लगा सकते, याद रखना, इनसे सावधान रहना, हमारे यहां बरेली में मनीरे का सुरमा मिलता है, उसपर लिखा रहता है. नक्कालों से सावधान, ऐसे ही नक्काल लोग हैं ये, ऐसे ही मक्कार लोग हैं।’

चंदा चोरी का लगाया आरोप

संजय सिंह ने भाजपा पर राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘राम मंदिर के नाम पर गांव-गांव में चंदा उठाते हैं, मैंने उस चंदे की सच्चाई खोली थी और पता कर लेना 5 मिनट के अंदर भाजपाइयों ने 2 करोड़ की जमीन, साढ़े 18 करोड़ में खरीदकर साढ़े 16 करोड़ का फ्रॉड किया।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं तो भाजपाइयों के लिए कहता हूं कि देखो ऐ दीवानों ऐसा काम ना करो और राम का नाम बदनाम ना करो तो भाजपाई कहते हैं भैया संजय सिंह हमारा तो है राम-राम जपना पराया माल अपना, लूटने का काम कर रहे हैं। हमने विधानसभा चुनाव के पहले नारा दिया था कि राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी। ये भाजपा के लोग न राम के हैं, न आम के हैं, न किसी काम के हैं।’

संजय सिंह ने एक दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि भाजपा के लोग और प्रधानमंत्री भारत माता की जय लगाकर भारत की संपत्तियों के बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी “भारत माता की जय” लगाकर रेल, सेल कोल, बैंक, सड़क, बिजली सब बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता कि जय लगाते हैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, हम कहते हैं, भारत माता की जय हम आपके बच्चों के लिए अच्छा स्कूल बनवाएंगे। भारत माता की जय हम आपके लिए अच्छे अस्पताल बनवाएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘भारत में रोजाना 35 करोड़ लोग भूखे सोते हैं’, कैम्ब्रिज में बोलीं AAP नेता आतिशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें