Advertisement

दिल्ली की जनता के साथ धोखा करने के लिए आदेश गुप्ता दें अपना इस्तीफा: आप

दुर्गेश पाठक
Share
Advertisement

नई दिल्ली: भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एमसीडी के स्कूल की ज़मीन पर कब्जा कर उसपर व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ऑफिस बनाया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने आदेश गुप्ता के खिलाफ आज भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदेशन किया। आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मुद्दे पर आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया था, लेकिन आदेश गुप्ता ने अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। उन्हें जवाब देना ही होगा। वहीं साउथ एमसीडी के एलओपी ने कहा कि आदेश गुप्ता ने स्कूल की ज़मीन पर कब्जा कर के भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। ईस्ट एमसीडी के एलओपी ने कहा कि आदेश गुप्ता जो दिल्ली में भाजपा की जड़ हैं, जब वह जड़ ही खराब है तो उसके पेड़, उसकी टहनियां और पत्तियां कैसी होंगी।

Advertisement

आदेश गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट से मिले नोटिस पर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी, उन्हें जनता को जवाब देना होगा- दुर्गेश पाठक

इससे पहले, साउथ और ईस्ट एमसीडी के एलओपी, प्रेम चौहान और मनोज त्यागी के नेतृत्व में सभी पार्षदों और मनोनीत पार्षदों ने अवैध निर्माण के चलते आदेश गुप्ता के खिलाफ पार्टी मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने आदेश गुप्ता से तुरंत इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि आदेश गुप्ता ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है इसलिए उन्हें अपने अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें उनके पद से तुरंत हटाया जाए।

कितनी शर्म की बात है वह बच्चों से स्कूल छीनकर उसपर अवैध निर्माण कर रहे: दुर्गेश

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी, दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी के स्कूल की ज़मीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने अपने बेटों के साथ मिलकर उस ज़मीन पर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया। कितनी शर्म की बात है वह बच्चों से स्कूल छीनकर उसपर अवैध निर्माण कर रहे हैं। खुद दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के चलते आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया है। लेकिन आदेश गुप्ता ने अबतक इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। भारतीय जनता पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है कि यह एक क्लीन पार्टी है, लेकिन इनका असली चरित्र कुछ और ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *