Advertisement

‘ईमानदार पर हो रही कार्रवाई, बेईमान PM मोदी के साथ’, पेशी के दौरान बोले संजय सिंह

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज यानी मंगलवार (10 अक्टूबर) को 5 दिन की रिमांड खत्म हो गई है। संजय सिंह को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि कोर्ट ने संजय सिंह की तीन दिन रिमांड बढ़ा दी है। अदालत में पेशी के दौरान संजय सिंह ने एक बार फिर पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Advertisement

ईमानदार पर कार्रवाई की जा रही है – संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि मेरे साथ बच्चों का खेल खेल रहे हैं। मैं उनकी यातना का पैमाना चैक करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री अपनी यातना दें। देश के लाखों करोड़ों लूटने वाले सब बेईमान प्रधानमंत्री के साथ हैं और जो ईमानदार और उनके खिलाफ़ है उन पर कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शराब नीति घोटाले के मामले में बुधवार (4 अक्टूबर) को करीब दस घंटे की लंबी पूछताछ प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां संजय सिंह को पांच दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेजा गया था।

AAP कार्यकर्ताओं में रोष

राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। आज भी जिस वक्त राज्यसभा सांसद को पेश किया, उस वक्त आप कार्यकर्ताओं ने राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: Breaking: कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक बढ़ाई AAP MP संजय सिंह की ED हिरासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें