Advertisement

‘AAP’ ने भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार और मोदी सरकार की असफल नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी ने आज रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार और मोदी सरकार की असफल नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई के खिलाफ  प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली प्रदेश महिला विंग प्रभारी सरिता सिंह को हिरासत में लेकर पार्टी की आवाज को दबाने की तानाशाही कोशिश की। हमारा उद्देश्य भाजपा का असली भ्रष्टाचारी चेहरा दिल्ली के हर एक व्यक्ति के सामने लाना है।

Advertisement

आम आदमी पार्टी का उद्देश्य भाजपा का असली भ्रष्टाचारी चेहरा दिल्ली के हर एक व्यक्ति के सामने लाना

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलने और केंद्र की मोदी सरकार की असफल नीतियों के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ़ रोहताश नगर विधानसभा में आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस हल्लाबोल प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

दिल्ली की जनता भी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर कर आपको एमसीडी सौंपना चाहती है

आम आदमी पार्टी का कहना है हमारा उद्देश बीजेपी का असली भ्रष्टाचारी चेहरा जनता को दिखाना है। हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति के घर तक पहुंचकर भाजपा का असली चेहरा दिखाया जाए। पार्टी का कहना है कि हम लोगों को खुलकर भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार के बारे में बता रहे हैं और लोगों की भी इस बारे में यही राय है कि एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करके एक ईमानदार पार्टी ‘आप’ को सत्ता सौंपने की जरूरत है। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *