Advertisement

किडनी से निकाले 300 पत्थर, बंद कर दिया था पानी पीना

Bubble Tea

Bubble Tea

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दुनिया भर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को भारी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने पानी पीने के बजाय बबल टी और शराब जैसे अन्य पेय पीए। लड़की को पेट दर्द होने पर डॉक्टर के पास पहुंची, जहां उसे पता चला कि उसकी किडनी में 1-2 नहीं बल्कि 300 से अधिक पत्थर हैं।

Advertisement

लड़की ने बताया कि उसे सादा पानी पीना अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए उसे छोड़ दिया था। डॉक्टरों ने हालांकि ऑपरेशन के दौरान लड़की की किडनी से 300 से अधिक पत्थर निकाले हैं। लड़की पिछले हफ्ते पीठ के निचले हिस्से में दर्द और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुई।

यह ताइवान की पूरी बात है। 20 वर्षीय जियाओ यू को ताइनान शहर के ची मेई अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बुखार भी था और पीठ के निचले हिस्से में दर्द भी था। उस समय, डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड किया और पाया कि उसकी दाएं तरफ की किडनी में कई पत्थर हैं। स्टोन का आकार 5 मिमी से 2 सेमी था।

लड़की ने डॉक्टरों से बताया कि उसे सादा पानी पीने में मजा नहीं आ रहा था। उसने फिर कई साल तक बबल टी, फलों का रस और अन्य पेय पीकर खुद को हाइड्रेट रखा, लेकिन इससे उसके गुर्दे में तरल पदार्थ जम गए और स्टोन बन गए। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की किडनी से तीन सौ से अधिक पत्थर निकालने में दो घंटे लगे। अब लड़की की स्थिति सुरक्षित है। ऑपरेशन सर्जन डॉ. लिम च्ये-यांग ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *