Bihar: पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

CM expressed grief
CM Nitish expressed grief: पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद को वर्ष 2023 में बावन बूटी कला के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बावन बूटी मूलतः एक तरह की बुनकर कला है।
‘बावन बूटी कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति’
उन्होंने कहा, वे नालन्दा जिले के बसवन बीघा गांव के निवासी थे। उनके निधन से बावन बूटी कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
2023 में मिला था सम्मान
बता दें कि कपिल देव प्रसाद ने बावन बूटी साड़ी कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी इस कला के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। बीते वर्ष 2023 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। हाथों से बुनाई कर बावन बूटी साड़ी के लिए वह काफी मशहूर थे।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Software Technology Park खुलने से आईटी सेक्टर के युवाओं को मिलेगा रोजगार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।