Advertisement

Raipur: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर खोला मोर्चा

Raipur

Raipur

Share
Advertisement

Raipur: छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस बीजेपी सांसद के घर के सामने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। बेलगाम महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गई।

Advertisement

बढ़ती महंगाई की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस बीजेपी के सांसद सुनील सोनी के घर के सामने आज दोपहर में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में संबोधत किया और कहा कि जब पद मिलता है, तो जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और जिम्मेदारी निभाने वाले को ही पद मिलता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है, छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज चारों तरफ है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि राज्य सरकार के काम को लोगों को बतायें और साथ ही केंद्र सरकार के नकामी को बतायें।

डिसूजा ने कहा कि महिला वो शक्ति होती है जो घर भी संभाल सकती है और देश भी, ये साबित इंदिरा गांधी ने और सोनिया गांधी जी ने कर दिखाया है। महिला कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य भी यही था कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आयें और नेतृत्व करें। जब महिलाओं के नेतृत्व की बात कांग्रेस पार्टी करते थे तब बीजेपी के नेता हंसी उडाते थे।

डिसूजा ने केंद्र पर बोला हमला

डिसूजा ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में महंगाई पर रोना रोकर केंद्र में सत्ता हासिल किए हैं, उसके बाद से ही महंगाई बेलगाम हो गई है। किचन में संकट गहराता जा रहा है। आज महंगाई पर भाजपा नेताओं की भी बोलती बंद कर दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जायेगा और ये तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्धा सेवाग्राम में रहेगा।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh News: सीएम बघेल ने तेंदू फल से बने आइसक्रीम का चखा स्‍वाद, जमकर की प्रशंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें