Advertisement

Gaurav Samagam 2023: CM भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया। गौरव समागम में मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, नगरीय निकाय नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधाएं दे रहे हैं। हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया। आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है।

Advertisement

पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है। भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी। भवन अनुज्ञा का सरलीकरण किया गया है। घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुंच रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

1– राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा

2– नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा

3– बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे

4– भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़

5– रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़

6– बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि

7– सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़

8– चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *