Advertisement

‘केंद्र की चुप्पी अराजकता की ओर धकेल रही’ मणिपुर हिंसा पर AAP सांसदों का सदन को नोटिस

Share
Advertisement

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरा देश शर्मसार हो गया है। बता दें कि राज्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि सैकड़ों की भीड़ कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ा रही है। ये भी बताया गया कि दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।

Advertisement

इस घटना को लेकर सड़क से लेकर संसद तक घमासान जारी है। विपक्षी नेता लगातार सत्ता पक्ष पर मणिपुर के हालात को लेकर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि मणिपुर की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने सदन को नोटिस दिाया हैं।

बुरे हालातों से गुजर रहा मणिपुर

आम आदमी पार्टी के सांसदो ने नोटिस में कहा है कि मणिपुर कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है। लगातार हिंसा एवं अशांति के कारण राज्य अत्यंत बुरे दौर से गुजर रहा है। नोटिस में बताया गया कि हिंसा के कारण अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है। 6000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं करोड़ो की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।

सदन में चर्चा कराई जाने की मांग

नोटिस में आगे लिखा गया है कि बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में लगातार हिंसा जारी है लेकिन केंद्र सरकार मौन है। केंद्र की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। नोटिस में मांग की गई कि मणिपुर की स्थिति पर सदन में चर्चा कराई जाए।

आम आदमी पार्टी ने किया ट्वीट

दोनों सासदों के नोटिस को आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। आप ने नोटिस को शेयर करते हुए लिखा कि मणिपुर में कई महीने से जारी भीषण हिंसा पर आप सांसदों का नोटिस AAP MP संजय सिंह ने राज्यसभा में चर्चा के लिए 267 का नोटिस दिया है। AAP MP राघव चड्ढा ने Suspension of Business Notice दिया है। मणिपुर में 79 दिन से हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं और पीएम मोदी हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। ने Suspension of Business Notice दिया है। मणिपुर में 79 दिन से हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं और पीएम मोदी हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *