Advertisement

Hamirpur में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित 12 से अधिक लोग घायल

Share
Advertisement

Hamirpur में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। खूनी संघर्ष के दौरान लाठी डंडों सहित फायरिंग भी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद मामले की तफ्तीश करने में लगी है। चिकित्सक ने एक शख्स के गोली लगने की पुष्टि की है।

Advertisement

खूनी संघर्ष का यह मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रीवन गांव का है। यहां बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज हुआ। इसक बाद मामला इतना बढ़ा कि थोड़ी देर में लाठी-डंडे निकले आए। फायरिंग होने लगी। खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी।

जांच-पड़ताल करते हुए घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन भी इन दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ था। बुधवार को इसी ने खूनी संघर्ष का रूप लिया है।

दो पक्षों में मारपीट के बाद हड़कंप

मौदहा सीएचसी के रजिस्टर के अनुसार बच्ची लाल, जयेंद्र, बाबू लाल, सुनील, संतोष, बउवा, मुन्ना गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिलाओं सहित 6 से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं। चिकित्सक संदीप पाल बताया कि एक व्यक्ति के पेट में गनशॉट है।

हमीरपुर से आनंद अवस्थी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: UP: साढ़े तीन फीट के रेहान एवं 3 फीट की तहसीन  के घर गूंजी किलकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *