Advertisement

Meteorological Center: छठ पूजा के समापन के साथ बदलेगा बिहार का मौसम, तापमान में कमी तो कुहासा में होगी वृद्धि

Share
Advertisement

Meteorological Center: यह चार दिवसीय उत्सव आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त हुआ। छठ पूजा के बाद मौसम में बदलाव दिखेगा। सर्दी और कुहासा बढ़ने की उम्मीद है यानी की अब ठंड शुरु होने की उम्मीद है।

Advertisement

Meteorological Center: बदलने वाली है मौसम की स्थिति

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि अगले पांच दिनों में मौसम में बहुत बदलाव होगा। तापमान में कमी और कुहासा में वृद्धि होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज से मौसम की स्थिति बदलने वाली है। सतह से 5.8 किमी ऊपर पछुआ और उत्तर पछुआ हवा चलेगी। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह कोहरा होगा। अगले पांच दिनों में भी न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

जानिए आज के मौसल का हाल

आज राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस है, जबकि दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य क्षेत्रों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सभी जिलों में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इससे पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, कटिहार, अररिया, किशनगंज और मधेपुरा में आंशिक बादल दिखेगा, लेकिन बाकी जिलों में आसमान साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 33°C (मोतिहारी) और सबसे कम 15.7°C (बांका) था। राज्य में औसत अधिकतम 30.8°C और औसत न्यूनतम 18.4°C था।

सुबह के समय पटना, पूर्णिया, गया, भागलपुर, वाल्मीकीनगर और अन्य स्थानों पर धुंध छाया रहा। रविवार को राजधानी पटना में सबसे अधिक तापमान 25°C और सबसे कम तापमान 18.8°C था। अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गया, भागलपुर, पूर्णिया और वाल्मीकि में सर्वाधिक तापमान 25°C से 27°C था, जबकि वाल्मीकि में 22.4°C था।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: रोहिणी में डीटीसी ई-बस पलटी तो वेलकम में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *