Advertisement

Bihar: एकतरफा प्यार का मामला, नाराज प्रेमी ने मारी प्रेमिका के परिवार वालों को गोली

Share
Advertisement

Bihar: बिहार के लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है। बेखौफ बदमाशों ने कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग करके एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मार दी। दो सगे भाइयों की मौत हो गई और चार घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

Bihar: एक ही घर के 6 लोगों को मारी गोली

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोलीबारी की घटना में घायल होने वाले परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो सगे भाई को मृत घोषित किया। दोनों भाइयों के पिता, बहन और पत्नियां घायल हैं। पुलिस बल के साथ डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार और एएसपी रौशन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कबैया थाना पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

एक तरफा प्रेम का मामला

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि छठ घाट से एक ही परिवार के छह लोग वापस आ गए थे। घर पहुंचने से पहले ही उन्हें गोली मार दा गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने का आरोपी उनका पड़ोसी अशीष चौधरी है। इस परिवार ने हमलावर से लगभग दस दिन पहले बहस की थी। लखीसराय पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला एक तरफा प्रेम का है।

परेशान प्रेमी के उपर भूत सवार

उनका कहना था कि एक युवा आशीष चौधरी अपने ही घर के सामने रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की का परिवार इसके खिलाफ था। लड़का इससे परेशान हो गया और लड़की के परिवार को गोली मार दी। मृतकों को चंदन झा और राजेंद्र झा नाम दिया गया है। गोली लगने से शशिभूषण झा, दुर्गा झा, लवली देवी और प्रीति देवी घायल हैं।

ये भी पढ़ें- Meteorological Center: छठ पूजा के समापन के साथ बदलेगा बिहार का मौसम, तापमान में कमी तो कुहासा में होगी वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *