Advertisement

आम खाने से नहीं होगी अब Diabetes, मार्केट में आया Sugar Free Mango

Share
Advertisement

गर्मियों के मौसम में आम की बात सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। फलों के राजा कहे जाने वाला आम सारे फलों में लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन उन लोगों की सोचिए जो कि Diabetes जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन अब इन मरीजों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब बिहार के एक किसान की मेहनत के जरिए शुगर के मरीज (Sugar Free Mango) आम का स्वाद ले पाएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीवी के मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमिक शो Taarak Mehta को मिल गई नई दयाबेन,ये चेहरा आया सामने

बिहार के इस युवक ने शुरु की (Sugar Free Mango) की खेती

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड में किसान राम किशोर सिंह के बगीचे में शुगर फ्री आम उगते हैं। हालांकि आम की ये प्रजाति दिखने में ये कहीं से भी आम की तरह नहीं लगती है,लेकिन ये फलों के राजा आम की ही एक प्रजाति है, जिसे अमेरिकन ब्यूटी कहा जाता है। हम सभी जानते हैं कि मुजफ्फरपुर अपनी लीची के लिए देश-दुनिया में खूब मशहूर है। आपको बता दें कि इन दिनों मुजफ्फरपुर की चर्चा लीची के साथ-साथ यहां उगने वाले शुगर फ्री आम की वजह के लिए भी हो रही है। आम की एक से बढ़कर एक किस्में बाजार में उपलब्ध हैं।

दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर के एक किसान ने Sugar free आम की बागवानी की है। इसी आम के बगीचे की चर्चा इन दिनों पूरे बिहार में हो रही है, क्योंकि आम का आकार, शेप और रंग दूसरे आमों से कुछ अलग तरह का है। ये कोई मामूली आम नहीं है, बल्कि दावा किया गया है कि ये आम (Mango) पकने से पहले 16 बार अपना रंग बदलता है। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस आम को Diabetes  के रोगी भी आराम से खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी से लोगों को जल्द मिलेगी राहत, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

रिपोर्ट: निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *