Advertisement

Bihar News: जातीय राजनीति और जातीय संघर्ष! दलित प्रेमी के परिवार को दबंगों का भय

Share
Advertisement

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंजनी गांव के एक दलित लड़के को प्रेम प्रसंग में एक लड़की को भगा कर ले जाने का मामला महंगा पड़ गया। लड़की पक्ष के सदस्यों द्वारा लड़के के परिवार वालों के साथ घर में घुसकर क्रूरतापूर्वक हत्या करने का मामला सामने आया है। जहानाबाद सदर अस्पताल में लड़के पक्ष के लगभग दर्जन भर लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement

Bihar News: यहां जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें की लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि पटना जिले के हुसैना चक की एक पिछड़ी जाति की लड़की को कुछ दिन पहले अंजनी गांव के एक दलित युवक से प्रेम हो गया था, जिसके बाद दोनों अपने घर से भाग गए। लड़की पक्ष ने इसके बाद से हमें लड़की को वापस लाने के लिए लगातार दबाव डाला है।

दलित लड़के के परिवार वालों ने कहा कि वे सिर्फ लड़का को वापस बुलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच हथियारों से लैस लड़की पक्ष के कई लोग गांव में आ गए और हमें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि स्थानीय थाने में भी हम लोगों ने इसकी सूचना दी है।

फिलहाल, सभी घायलों को जहानाबाद के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में पुरुष और महिला दोनों हैं। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़के और लड़की को अभी बालिग बताया जा रहा है। दोनों गांव एक दूसरे से दूर हैं, हालांकि जिला अलग है। लड़का रविदास है और लड़की यादव।

ये भी पढ़ें- Weather Report: दिल्ली को नहीं मिल रही जहरीली हवाओं से राहत, जानिए आज के मौसम और AQI का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *