Advertisement

Bhagalpur: जलजमाव से भागलपुर Smart City का हाल बेहाल, जानें हाल

Bhagalpur: जलजमाव से भागलपुर Smart City का हाल बेहाल, जानें हाल

Bhagalpur: जलजमाव से भागलपुर Smart City का हाल बेहाल, जानें हाल

Share
Advertisement

भागलपुर को स्मार्ट सिटी बने लगभग सात साल हो गए। लेकिन बारिश ने स्मार्ट सिटी भागलपुर की पोल खोल कर रख दी है। यह भी नगर निगम को पता है कि इस क्षेत्र में जलजमाव होता है। पिछले 7 साल से भागलपुर का दक्षिणी इलाका जैसा का तैसा बना हुआ है। बता दें कि बारिश होते ही पानी ऐसे भर जाता है, जैसे सड़क नहीं तालाब या बाढ़ का पानी शहर में घुस गया हो।

Advertisement

जलजमाव से भागलपुर के लोग परेशान


बता दें कि भागलपुर का दक्षिणी क्षेत्र बढ़ी आबादी वाला है। हजारों की संख्या में काफी लोग बसे हुए हैं। एक तरह से अगर कहा जाए तो ये चुनावी वोट बैंक भी है। बारिश के कारण दक्षिणी क्षेत्र के कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां जलजमाव के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिणी क्षेत्र में बसे लोगों ने नगर निगम पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

लोगों ने बताया कि निगम की ओर से सही से साफ-सफाई नहीं कराया जाता है। इसी के वजह से हर साल परेशानी होती है। नगर निगम को नाले की उड़ाही जून में पूरी करनी चाहिए थी। नाला उड़ाही केवल कागजों पर है। फिलहाल, नगर निगम सफाई सेवाएं एक निजी कंपनी से करता है।

महापौर डॉक्टर वसुंधरा

आउटसोर्सिंग कंपनी 13 से 51 वार्ड में सफाई करती है। क्योंकि काम सही तरीके से नहीं चल रहा है, अधिकांश पार्षद इससे नाखुश हैं। पार्षद ने इसका भी कई बार विरोध किया। भागलपुर की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने भी आउटसोर्सिंग कंपनी को साफ-सफाई की शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें: राजद नेता से मांगी दस लाख की रंगदारी, पत्र पर लिखा लाल सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *