Advertisement

आलोक मेहता का NDA पर आरोप, बोले- BJP करवा सकती है कोई बड़ी घटना

Alok Mehta accused BJP

Share
Advertisement

Alok Mehta accused BJP: बुधवार (11 जनवरी) को बेतिया में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान RJD नेता आलोक मेहता ने बीजेपी पर कुछ ऐसा आरोप लगाया जिससे सियासत फिर गरमा गई है।

Advertisement

बीजेपी कोई बड़ी घटना करा सकती है– आलोक

Alok Mehta accused BJP: आलोक मेहता (Alok Mehta) ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संबोधन के दैरान बीजेपी पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना कसते हुए कहा कि, ‘2019 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले बीजेपी ने 47 जवानों को बलि चढ़ा दिया था। बीजेपी ने फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक करवाया था।’ इतना ही नहीं, बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने चेतावनी दी की इस बात भी बीजेपी चुनाव से पहले कोई बड़ी घटना करवा सकती है। उन्होंने सभी से सतर्क रहने की बात कही है।

बीजेपी रच रही आरक्षण खत्म करने का षड़यंत्र

आलको मेहता ने राम मंदिर के उद्घाटन पर भी तंज कसते हुए कहा कि, ‘भगवान को हम सभी मानते है। राम और कृष्णा हमारे आध्यात्मिक विरासत हैं।’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से देश की सभी सरकारी संस्थानों को नीजी कंपनियों के हाथों बेचा जा रहा है, ये बीजेपी का आरक्षण खत्म करने का षड़यंत्र है। आलोक ने कहा कि ये देश नागपुरिया कानून से नहीं, बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।

‘PM ने चुनाव जीतने के लिए करवाए थे दंगे’

आलोक मेहता ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने (पीएम मोदी) 2002 के चुनाव जीतने के लिए दंगे करवाए थे क्योंकि उन्हें मालूम था कि वो चुनाव हारने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि PM मोदी का इतिहास रहा है कि वो चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IIT कानपुर के छात्र ने की खुदकुशी, टर्मिनेट होने के कारण उठाया कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *