अयोध्या: ‘जटायु’ से तय करिए नयाघाट से गुप्तारघाट तक का सफर

क्रूज

क्रूज

Share

रामजी की पावन नगरी अयोध्या आस्था केंद्र के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र भी बनती जा रही है। इसी क्रम में आठ सितंबर से सरयू नदी के नयाघाट से गुप्तारघाट तक क्रूज(cruise) का संचालन किया जाएगा। जटायु नामक इस क्रूज का संचालन एक निजी कंपनी करेगी। स्थानीय नगर निगम ने इसके लिए कंपनी को हरी झंडी दे दी है।

रामायण थीम पर किया तैयार चित्रित हैं विभिन्न प्रसंग

इस क्रूज को रामायण थीम पर तैयार किया गया है। इसके लिए इस पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों को पेंटिग्स के माध्यम से दर्शाया गया है। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि दोनों घाटों के बीच राउंड ट्रिप का खर्चा 300 रुपये निर्धारित किया गया है। यह पूरी तर वातानुकूलित है और इसकी क्षमता 100 सवारियों की है।

ये भी पढ़ें:जाको राखे साइयां…  लोकोपायलट की सूझबूझ से बची शख्स की जान