Advertisement

आप पार्टी को लगा बड़ा झटका,अशोक तंवर ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Ashok Tanwar resigned from AAP soon join bjp news in hindi
Share

Ashok Tanwar resigned from AAP

Advertisement

2024 आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका(Ashok Tanwar resigned from AAP) लगा है। AAP की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तंवर ने अपना इस्तीफा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा है।

Advertisement

आप छोड़ किस पार्टी में होंगे शामिल?

अशोक तंवर(Ashok Tanwar resigned from AAP) के पार्टी को छोड़ने के बाद एक सवाल यह सामने आता है कि आखिर तंवर अब किस पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुकार अशोक तंवर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भाजपा का हाथ थामते हुए  सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस समय इस सीट से भाजपा के नीता दुग्गल सांसद हैं। वहीं इससे पहले हरियाणा आप इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा अपने पिता निर्मल सिंह के साथ कांग्रेस जॉइन कर चुकी हैं।

इस्तीफे का कारण

वहीं इस इस्तीफे के पीछे के कारण की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा है कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रही है। यह उन्हें मंजूर नहीं है और इसी वजह से वह आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं अशोक तंवर ने इससे पूर्व 2019 में कांग्रेस का हाथ छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए थे। इसके पीछे का कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान उनका भूपेंद्र हुड्डा से छत्तीस का आंकड़ा रहा था। दोनों नेताओं के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें भाजपा में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़े: Ram Mandir Inauguration: भगवान राम में ऐसी आस्था, 1 करोड़ बार राम नाम लिखने का संकल्प

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *