Advertisement

Davos : महाराष्ट्र ने रिकॉर्ड निवेश किया हासिल, 3 लाख 53 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर

Davos 2024 : महाराष्ट्र ने रिकॉर्ड निवेश किया हासिल, 3 लाख 53 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर
Share
Advertisement

Davos : स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos) में चल रहे विश्व आर्थिक परिषद में महाराष्ट्र ने 2 दिन में 3 लाख 10 हजार 850 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अभी और 42 हजार 825 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। इस तरह 3 लाख 53 हजार 675 लाख करोड़ का रिकॉर्ड एमओयू होने की संभावना है। यह जानकारी सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने निवेशकों को धन्यवाद दिया।

Advertisement

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि वैश्विक उद्योगों और निवेशकों का राज्य में विश्वास बढ़ा है क्योंकि उद्योगों ने 1 लाख करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई है। इन समझौतों के जरिए राज्य में बड़ी संख्या में 2 लाख रोजगार पैदा होंगे। यह एमओयू केवल कागजों पर नहीं, बल्कि इनके वास्तविक कार्यान्वयन में तेजी लाने पर हमारा ध्यान है।

महाराष्ट्र की छवि साकार हुई

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस वर्ष दावोस (Davos) में पिछले वर्ष के समझौतों की तुलना में अधिक निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगीकरण, कुशल श्रमशक्ति और त्वरित निर्णय लेने वाले एक जन-उन्मुख राज्य के रूप में महाराष्ट्र की छवि यहां साकार हुई है।

कितने रोजगार पैदा होंगे?

सनद रहे कि दावोस सम्मेलन के पहले दिन यानी 16 तारीख को 6 उद्योगों के साथ 1 लाख 2 हजार करोड़ के निवेशों के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इससे 26 हजार रोजगार पैदा होंगे। 17 जनवरी को 8 उद्योगों के साथ 2 लाख 8 हजार 850 करोड़ के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इससे 1 लाख 51 हजार 900 रोजगार पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 6 उद्योगों के साथ 42 हजार 825 करोड़ के करार होंगे और इससे 13 हजार रोजगार पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें – Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली और UP समेत 5 राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें