Bihar News: जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी बोले…संसद की सुरक्षा में हुई चूक

अशोक चौधरी ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
Ashok Chaudhary Said: शुक्रवार को पटना में जेडीयू प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।
Ashok Chaudhary Said: ‘अमित शाह दें स्पष्टीकरण’
अशोक चौधरी ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। संसद हमले की वर्षगांठ के दिन इस तरह की घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण और निंदाजनक है। संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार के पास है तो देश के गृह मंत्री अमित शाह को इस सम्बंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए। यह पक्ष और विपक्ष का मामला नहीं बल्कि देश के सदन की सुरक्षा का विषय है।
‘बनारस की रैली के लिए जिला प्रशासन से नहीं मिली थी अनुमति’
अशोक चैधरी ने कहा की बनारस की रैली को लेकर जिला प्रशासन अनुमति देने में आनाकानी कर रही थी। इसलिए रैली को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, इसकी अगली तिथि जल्द ही घोषित होगी। झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी को हमारी पार्टी की ओर से कार्यक्रम निर्धारित है।
‘हम लोग मन से सीताराम कहने वाले’
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माता जानकी बिहार की हैं। उनके उद्भव स्थान को अगर हमारी सरकार पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित कर रही है तो यह प्रसन्नता का विषय है। भारतीय जनता पार्टी को इस पर राजनीति करने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल राजनीति के लिए भगवान राम का नाम लेती है लेकिन हम मन से सीताराम कहने वाले लोग हैं।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: Patna: सीएम नीतीश और राज्यपाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar