Advertisement

Bihar: चार माह से लापता थी किशोरी, घर पहुंची तो दास्तां सुन सन्न रह गए घरवाले

Allegation of Sexual Exploitation

Allegation of Sexual Exploitation

Share
Advertisement

Allegation of Sexual Exploitation: कैमूर में एक नाबालिग से यौन शोषण की घटना सामने आई है। बताया गया कि नाबालिग अपने घर से चार माह से लापता थी। इस संबंध में परिजनों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस लड़की को ढूंढने में नाकाम रही। अब कुछ दिन पहले लड़की खुद अपने घर पहुंची और आप बीती बताई। इस मामले में लड़की ने एक चौकीदार के लड़के पर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अब पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं लड़की को भी पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

Advertisement

चौकीदार के लड़के पर लगाया आरोप

घटना कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग बीते चार माह से लापता थी। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। अब लड़की चार माह बाद स्वयं घर लौटी है। लड़की ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के चौकीदार के लड़के ने उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उसने लड़की को यूपी में किसी के हाथों बेचा। अब वह किसी तरह वहां से भागकर घर पहुचीं है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

इस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दो दिनों तक थाने में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। तब भी पुलिस ने इस मामले में केवल आश्वासन दिया। परिजनों का आरोप है कि थाने के चक्कर लगा कर थक गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई. पुलिस पूछताछ के नाम पर लड़की को अपने साथ थाने ले गई। लड़की को चार दिन थाने में रखा और उसे प्रताड़ित किया।

‘लड़की को ढूंढ नहीं पाई थी पुलिस’

परिजनों का कहना था पहले लड़की को पुलिस ढूंढ नहीं पायी जब लड़की मिल गई और आरोपी का नाम बता रही है कि अधौरा थाने के चौकीदार का लड़का उसे बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया फिर उसके साथ यौनशोषण किया और उसे यूपी में बेच दिया। अक्टूबर माह की सात तारीख को शाम सात बजे लड़की पानी के लिए चापाकल पर गई थी तभी यह घटना हुई। इसके बाद भी कार्रवाई नही हो रही।

‘दोषियों को गिरफ्तार कर करेंगे कार्रवाई’

वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द उन आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु होगी। एक लड़की की गुमशुदगी का आवेदन मिला था। चार माह बाद लड़की बरामद हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है। जो इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, जल्द उनको गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः अभिषेक राज, संवाददाता, कैमूर, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar Political Breaking:  क्या होने वाला है? उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के कई नेता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें