Advertisement

‘जो नारी सम्मान की बात करते, उन्हें नहीं दिखता पहलवान बेटियों का दुख’

Akhilesh Support Female Wrestlers

Akhilesh Support Female Wrestlers

Share
Advertisement

Akhilesh Support Female Wrestlers:  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर किसी न किसी राजनीतिक पार्टी का बयान आ रहा है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, महिलाओं के साथ कहीं भी अन्याय होगा तो समाजवादी पार्टी महिलाओं के साथ है।

Advertisement

Akhilesh Support Female Wrestlers: ‘हम महिला पहलवानों के साथ’

भारतीय कुश्ती महासंघ विवाद में पहले ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एंट्री मारी थी। उन्होंने पहलवानों से मुलाकात की थी। अब अखिलेश यादव ने भी पहलवानों का साथ देने की बात कही है। अखिलेश ने कहा, “मुझे दुख है इस बात का कि जो नारी वंदन और नारी सम्मान की बात कर रहे हैं उन्हें पहलवान बेटियों का दुख नहीं दिखाई देता है। पहले भी हमने कहा कि हम महिला पहलवानों के साथ हैं और महिलाओं के साथ कहीं भी अन्याय होगा तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ है।”

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे थे आरोप

ज्ञात हो कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किया गया। पहलवानों का कहना था कि उन्हें न्याय नहीं मिला। इस मुद्दे पर पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने तक का ऐलान कर दिया था। भारतीय कुश्ती महासंघ में इसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। संजय सिंह को संस्था का नया अध्यक्ष बनाया गया।

पहलवानों ने की थी अवार्ड वापसी की घोषणा

इस पर भी पहलवानों ने आरोप लगाया कि संजय सिंह, बृजभूषण के ही करीबी हैं। पहलवान इससे भी संतुष्ट नहीं हुए। पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट अवार्ड वापसी की घोषणा कर दी थी। फिलहाल केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नई संस्था की मान्यता रद्द कर दी थी।

ये भी पढ़ें: ललन सिंह पर बोले तेजस्वी… ‘इस तरह की मीडिया तीन-तीन महीने में जागती है…’

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *