Advertisement

अरब सागर में समुद्री घटनाओं के बाद भारतीय नौसेना ने शुरू किया समुद्री सुरक्षा अभियान

Share
Advertisement

New Delhi : अरब सागर में हाल की समुद्री घटनाओं के बाद भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। भारतीय नौसेना ने कहा कि क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और हवाई निगरानी की उपस्थिति बढ़ा दी गई है। नौसेना प्रयासों के समन्वय और प्रभावी सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है।

Advertisement

एमवी केम प्लूटो पर किया गया था हमला

इन ऑपरेशनों का प्राथमिक उद्देश्य अरब सागर को सुरक्षित करना और व्यापारिक समुद्री गतिविधियों को संभावित खतरों से बचाना है। सनद रहे कि ये कदम 23 दिसंबर को व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर एक संदिग्ध ड्रोन के हमले के मद्देनजर उठाए जा रहे हैं।

डोमेन जागरूकता बनाए रखने का काम सौंपा

इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोमवार को एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा कि हमले के बाद भारतीय नौसेना ने निवारक उपस्थिति बनाए रखने के लिए अरब सागर के विभिन्न क्षेत्रों में आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता सहित कई गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात किए। इसके अलावा लंबी दूरी के समुद्री टोही P-8। विमानों को भी नियमित रूप से डोमेन जागरूकता बनाए रखने का काम सौंपा जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

मंगलवार को भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिसने भी इस हमले को अंजाम दिया है। हम उन्हें समुद्र की गहराई से भी ढूंढेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक शक्ति ने कुछ ताकतों को ईर्ष्या और नफरत से भर दिया है।

यह भी पढ़ें – Sajid Khan Latest Statement: ‘मदर इंडिया’ एक्टर की मौत से विचलित हुए फराह खान के भाई, मीडिया के सामने बोले – मैं ज़िंदा हूं दोस्तों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *