Advertisement

Delhi में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

Share

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना अंतर्गत डीएनडी फ्लाई ओवर (hand grenade in delhi) के पास यमुना खादर में ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची मामले की जानकारी NSG की टीम भी दी गई।

hand grenade in delhi
Share
Advertisement

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना अंतर्गत डीएनडी फ्लाई ओवर (hand grenade in delhi) के पास यमुना खादर में ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची मामले की जानकारी NSG की टीम भी दी गई। मौके पर पहुंची एनएसजी की टीम ने ग्रेनेड को जप्त कर लिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यमुना खादर इलाके में ग्रेनेड कहां से आया।

Advertisement

Delhi में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को कुछ लोग यमुना खादर (hand grenade in delhi) के पानी में नहा रहे थे पानी में मौजूद कट्टे (बोरी) में उन्हें ग्रेनेड दिखाई दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जानकारी एनएसजी की टीम को दी गई। कुछ घंटे में एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। देर रात तक तफ्तीश के बाद एनएसजी की टीम ने ग्रेनेट को जप्त कर लिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यमुना खादर इलाके में ग्रेनेड कहां से आया। जहां पर ग्रेनेड मिला है वहां से कुछ दूरी पर ही कबाड़ियों का गोदाम है।

दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। कबाड़ी (hand grenade in delhi) का कारोबार करने वाले लोगों के साथ ही यमुना खादर में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस फिर भी कहने से बच रही है। पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है इसलिए यह भी साफ नहीं हो पाया है कि बरामद ग्रेनेड की संख्या कितनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *