Advertisement

Delhi Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी राहत

Share
Advertisement

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रहने वालों को उमस और गर्मी की चिपचिपाहट से बस राहत मिलने ही वाली है। बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों के लिए खुश खबरी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब बस दिल्ली पहुंचने ही वाला है। इसके बाद बारिश के फुहारों में दिल्ली की उमस भरी गर्मी गायब हो जाएगी।

Advertisement

विभाग ने बताया कि मानसून 30 जून से एक जुलाई के बीच दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में पहुंच जाएगा। दिल्ली से पहले मानसून उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिस्सों से होते हुए हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पहुंचेगा।

उम्मीद है कि मानसून के आने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब छह डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान लगातार 40 डिग्री बना हुआ है, जिसके कारण आम जनजीवन का गर्मी से बुरा हाल है।

हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस बढ़ सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

बता दें कि साल 2021 में मानसून मौसम विभाग की संभावित तारीख से 10-15 दिन की देरी से पहुंचा था। इसके इंतजार में लोगों का बुरा हाल हो गया था। इस बार भी विभाग ने 27 जून की तारीख दी थी, लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही है। ऐसे में लोगों को पिछले साल की तरह ही मानसून के देर से आने का डर सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *