Advertisement

Delhi News: 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ IGI से विदेशी महिला गिरफ्तार

Share
Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार सुबह लाइबेरिया की एक महिला को सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने अपने बयान में बताया कि महिला पर देश में 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन तस्करी का आरोप है।

Advertisement

उक्त महिला यात्री को रविवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से दिल्ली आने के बाद रोका गया था। महिला की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान, सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे। आश्चर्य की बात यह है कि उन सभी कुर्तों में बेतरतीब ढंग से बड़े-बड़े बटन सिले गए थे।

इस तरह कुल 272 बटन थे जो इस डिजाइन के थे कि उन्हें खोलकर उनमें कुछ रखा भी जा सकता है। उन बटनों के अंदर से 947 ग्राम कोकीन बरामद किया गया।

लाइबेरियाई पासपोर्ट धारक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से मिले ड्रग्स को भी जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *