Advertisement

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को किया जाए तत्काल बर्खास्त : श्रीनिवास बी वी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेके गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदर्शन

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक तरफ गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी जानबूझकर किसानों को रौंदती हुई निकल जाती है और देश की सत्तारूढ़ पार्टी उन किसानों के साथ नहीं बल्कि उनके खिलाफ खड़ी हुई नज़र आती है। लखीमपुर खीरी में हुये किसान नरसंहार ने अंग्रेजों के शासन की याद दिला दी है। यह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है, जिससे किसानों पर डर का माहौल बने।

लखीमपुर खीरी में हुये किसान नरसंहार ने अंग्रेजों के शासन की याद दिला दी: श्रीनिवास बी वी

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी में निर्दोष किसानों की भीषण हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पहले अजय मिश्रा ने किसानों को धमकी दी थी, फिर भी वह अभी तक गृह राज्यमंत्री के पद पर बैठे हुए हैं। किसानों के साथ लखीमपुर में हुए नरसंहार का आज छठा दिन है, लेकिन अब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बर्खास्त हुआ है। आरोपी और खूनी का साथ देकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसानों की कितनी बड़ी दुश्मन है।

भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसानों की कितनी बड़ी दुश्मन: बी वी

उन्होनें आगे कहा कि भाजपा सरकार न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करना बंद करे। अब देश किसानों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी नरसंहार में गृह राज्यमंत्री के पुत्र की संलिप्तता सबके सामने है। यह तय है कि जब तक गृह राज्यमंत्री अपने पद पर रहेंगे, किसानों के न्याय को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आज हम मांग कर रहे है कि गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाये और मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार किया गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *