Advertisement

Bihar: Rajendra Vishwanath Arlekar होंगे राज्य के नए राज्यपाल

Credits: Google

Share
Advertisement

Bihar: रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने बिहार समेत 13 राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) बिहार के नए राज्यपाल होंगे। आपको बता दें कि वो फागू चौहान (Phagu Chauhan) का स्थान लेंगे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व अर्लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के राज्यपाल थे। साथ ही बता दें कि राष्ट्रपति ने राज्य के नए राज्यपाल के रूप में फागू चौहान को मेघालय भेजा है।

इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोसियारी (Bhagat Singh Kosiyari) और लद्दाख के एल-जी राधा कृष्ण माथुर (Radha Krishna Mathur) ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। इसी बीच 13 राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए हैं।

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बंस (Ramesh Bans) महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे। इसके साथ ही सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (B.D. Mishra) को लद्दाख के नए एल-जी के रूप में पद सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: 4 High Court में चीफ जस्टिस होंगे नियुक्त, कानून मंत्री Kiren Rijiju ने किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *