Advertisement

सूर्यकुमार ने अपने बल्ले के दम पर मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत

सूर्यकुमार ने अपने बल्ले के दम पर मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस दिलाई जीत

सूर्यकुमार ने अपने बल्ले के दम पर मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस दिलाई जीत

Share
Advertisement

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पिछली 4 पारियों में तीसरा अर्धशतक ठोक कर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साबित कर दिया है कि आज भी T-20 फॉर्मेट में उनसे बड़ा कोई नहीं है। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मुंबई (Mumbai Indians) के सामने जीत के लिए 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में कप्तान रोहित (Rohit Sharma) बगैर खाता खोले लौट गए।

Advertisement

पावरप्ले की अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन भी 18 बॉल पर 23 रन बनाकर चलते बने। अब मुंबई (Mumbai Indians) का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन था। यहां से MI को जीत के लिए 84 गेंदों पर 161 रनों की दरकार थी। एक छोर पर ईशान किशन डटे थे, लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतझड़ हो रहा था।

राहुल चाहर (Rahul Chahar) के सातवें ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट बॉल थी। पलक झपकते ही ताकतवर पुल शॉट डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए जा चुका था। यह शॉर्ट इशारा था कि सूर्यकुमार यादव मैदान पर पहुंच चुके थे। राहुल के नवें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्या ऑफ स्टंप के बाहर गए और स्वीप शॉट के जरिए शॉर्ट फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चौका लगा दिया।

सूर्यकुमार यादव का बदला अंदाज

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को देखकर लग रहा था कि आज वह गेंदबाजों की जमकर खबर लेने वाले हैं। 11वें ओवर में फिर एक दफा सूर्या के सामने राहुल चाहर आ गए। दूसरी गेंद पर सूर्या डाउन द ग्राउंड आए और पॉइंट के ऊपर से चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर सूर्या ने बैकफुट पर रहते हुए पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेलकर चौका अपने नाम किया। हर शॉट एक से बढ़कर एक। सूर्या (Suryakumar Yadav) के ग्राउंड पर आने के बाद ईशान किशन भी खुलकर अपना नेचुरल खेल दिखा पा रहे थे।

फैंस का लंबे अरसे का इंतजार ख़त्म

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को फैंस लंबे अरसे से इसी मैदान पर देखने की आदत रही है, जो गेंदबाजों को मनमाफिक तरीके से मैदान के चारों तरफ कूटता है। पर अब तक कोई तेज गेंदबाज सूर्या के हत्थे नहीं चढ़ा था। 13वां ओवर लेकर 17 करोड़ी सैम करन आ गए। एक्रॉस द एंगल डाली गई पहली गेंद पर सूर्या (Suryakumar Yadav) ने ओपन स्टांस के साथ स्क्वायर ऑफ द विकेट लॉफ्टेड सिक्स जड़ा। ऐसा लगा कि बल्ले से गेंद रॉकेट के तौर पर लॉन्च कर दी गई।

अगली गेंद के दौरान घुटने जमीन पर और गेंद कवर्स के आसमान में 6 रन के लिए। दर्शकों के शोर से लगा कि आज आसमान भी जमीन पर आ गिरेगा। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को ऐसे एफर्टलेस छक्के मारते हुए देखने के लिए फैंस ने शिद्दत से इंतजार किया है। तीसरी गेंद विकेट टू विकेट फुल लेंथ की। सूर्या ने बैक टू द बॉलर चौका अपने नाम कर लिया। चौथी गेंद पैड्स पर और कलाइयों के खूबसूरत इस्तेमाल के जरिए शॉर्ट फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन।

दर्शकों ने सीट बेल्ट की पेटियां बांध ली

दर्शकों ने सीट बेल्ट की पेटियां बांध ली थीं क्योंकि द सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शो शुरु हो चुका था। नाथन एलिस के 14वें ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट बाल थी। सूर्या (Suryakumar Yadav) ने इंतजार किया और पॉइंट के ऊपर से चौका जड़ दिया। अर्शदीप सिंह ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद स्टंप्स पर फुलर लेंथ की डाली। सूर्या डीप इन द क्रीज खड़े थे और उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से आसानी के साथ चौका जड़ दिया।

मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस को उबारा

नाथन एलिस के 16वें ओवर की पहली गेंद शॉर्ट पिच थी। सूर्या ने स्लैश करने का प्रयास किया लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े अर्शदीप सिंह ने बहुत शानदार कैच पकड़ लिया। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 212 की स्ट्राइक रेट के साथ ताबड़तोड़ 66 रन बनाए। सूर्या ने अपने बल्ले के दम पर मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया। उनके आउट होने के बाद मुंबई को जीत के लिए 7 विकेट बाकी रहते 29 गेंद पर सिर्फ 45 रन बनाने थे।

सूर्यकुमार ने आलोचकों के मुंह बंद किया

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर जिस तरीके से सवाल उठाए जा रहे थे, जवाब आलोचकों के मुंह बंद करने के लिए काफी है। किसी को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि सूर्या आज भी T-20 इंटरनेशनल में दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज है। जिस तरीके से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं, उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इंडियन टीम में फिर जगह बनाएगा। भारत के लिए फिफ्टी ओवर एशिया कप और वर्ल्ड कप खेल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें