Advertisement

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज शुभमन गिल

Share
Advertisement

शुभमन गिल साल 2023 में T-20I, ODI, टेस्ट और IPL में शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गिल IPL में गुजरात टाइटंस के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Advertisement

SRH के खिलाफ शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में साल का अपना तीसरा शतक जड़ दिया। IPL 2023 में शुभमन 13 मुकाबलों में 146 की स्ट्राइक रेट और 48 की एवरेज से 4 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 576 रन ठोक चुके हैं।

IPL का पहला शतक जड़

फरवरी में उन्होंने इसी मैदान पर टीम इंडिया के लिए T-20 हंड्रेड लगाया था। मार्च में गिल के बल्ले से अहमदाबाद में टेस्ट शतक आया था। गौर करने वाली बात यह है कि साल के अंत में होने वाले ODI वर्ल्ड कप का फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाना है।

शुभमन गिल दिसंबर 2022 से 7 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया के लिए 6 शतक ठोकने के बाद उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ IPL का पहला शतक जड़ दिया।

द शुभमन गिल शो लगातार जारी

गिल ने 58 गेंद पर 174 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 101 रन बनाए। गुजरात के बाकी बल्लेबाज 62 गेंद पर सिर्फ 74 रन बना पाए। शुभमन गिल ने इस IPL का अपना पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया। शुभमन गिल… द वन मैन आर्मी। द शुभमन गिल शो लगातार जारी था।

इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी

गिल ने IPL का अपना पहला शतक पूरा कर लिया। गिल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात 34 रन से मैच जीत गई। इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी यही है कि ODI वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि शुभमन गिल वर्ल्ड कप में भी बल्ले का जलवा दिखाएंगे। टीम इंडिया को 12 साल बाद विश्व विजेता बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *