Advertisement

वर्ल्ड कप में आई मैक्सवेल की आंधी, चौकों छक्कों की बारिश से भीगा वानखेड़े, जड़े शानदार 201 रन

Share
Advertisement

हम आपके लिए वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी का आंखों-देखा हाल लाए हैं। जब मैक्सवेल क्रीज पर आए, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन था। अजमतुल्लाह के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पैड्स पर थी। ग्लेन मैक्सवेल ने फ्लिक करते हुए चौका हासिल कर लिया। मुजीब उर रहमान के 16वें ओवर में मैक्सवेल ने बैक टू बैक 2 चौके लगाए। चौथी गेंद टॉस्ड अप आउटसाइड ऑफ थी।

Advertisement

मैक्सवेल का हौसला शानदार

मैक्सवेल ने पांव निकाला और मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ दिया। पांचवीं शॉर्ट बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में करारा ड्राइव खेलते हुए चौका लगाया। इस बीच विकटों का पतझड़ लगातार जारी रहा। स्कोर 18.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 91 रन हो गया। राशिद खान के 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर पैट कमिंस ने मैच का अपना इकलौता चौका जड़ा।

पवेलियन के आधे रास्ते से लौटे मैक्सवेल

नूर अहमद के 22वें ओवर की दूसरी गुगली पर मैक्सवेल LBW करार दिए गए। लगा मैच खत्म! पवेलियन के आधे रास्ते जाने के बाद बड़ी स्क्रीन पर नजर आया कि गेंद एक्स्ट्रा बाउंस के कारण लेग स्टंप के ऊपर से निकल रही है। ग्लेन मैक्सवेल वापस आए और नूर अहमद के इसी ओवर की चौथी रॉन्ग वन पर रिवर्स स्वीप के जरिए चौका जड़ा। नूर अहमद के 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जो हुआ, उस वजह से अफगानिस्तान मैच हार गया।

 दरअसल टॉप स्पिनर गेंद के बाउंस पर मैक्सवेल काबू नहीं कर सके, स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में टॉप एज फाइन लेग फील्डर के हाथ चला गया। गेंद मुजीब की कलाई पर लगी और कैच ड्रॉप हो गया। राशिद खान के 23वें ओवर की पहली फुलर लेंथ गेंद पर हाफ आर्म जैब के अंदाज में मैक्सवेल ने वन बाउंस चौका जड़ा। नूर अहमद ने 24वें ओवर की पहली गेंद मिडिल स्टंप पर लेग स्पिनर डाली।

मैक्सवेल का बैक टू बैक छक्के

मिडविकेट की दिशा में ड्राइव करने के दौरान गेंद मैक्सी के बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर सीमा रेखा पार गई। नूर अहमद के 26वें ओवर की दूसरी फुलर लेंथ गेंद को मिड ऑफ की दिशा में चौके के लिए ड्राइव कर बिग शो ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पर अभी मंजिल काफी दूर थी। मुजीब के 28वें ओवर की पहली फुलर लेंथ गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका जड़ दिया। इसके बाद नूर अहमद के 29वें ओवर में मैक्सी ने बैक टू बैक 2 छक्के जड़े। पहली पिच्ड अप गेंद डीप मिडविकेट स्टैंड में गई और दूसरी फुलर लेंथ गेंद लॉन्ग ऑन स्टैंड में पहुंच गई।

मैक्सी पावर एट इट्स बेस्ट। मुजीब उर रहमान के तीसवें ओवर की पहली फुलर लेंथ गेंद अंदर की तरफ एंगल बनाती हुई आ रही थी, लेकिन पड़ने के बाद सीधी हो गई। मैक्सवेल गेंद तक ढंग से नहीं पहुंच सके और उनके बल्ले का बाहरी किनारा थर्ड मैन बाउंड्री के पार चला गया। अगर स्लिप में कोई फील्डर होता तो उसके लिए मौका बन सकता था। मुजीब के 32वें ओवर की तीसरी फुलर लेंथ गेंद पर मैक्सवेल ने बॉलर के सर के ऊपर से चौका जड़ा। चौथी पिच अप गेंद लॉन्गऑन के आसमान में छक्के के लिए चली गई।

मैक्सवेल का शानदार शतक

नूर अहमद के 33वें ओवर की दूसरी फ्लाइटेड गेंद को कवर्स के हाथ में सिंगल के लिए खेल कर मैक्सवेल ने शतक पूरा किया। इसके बाद मोहम्मद नबी के 34वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने बैक टू बैक 2 चौके लगाए। पहली शॉर्ट गेंद पर फ्रंट ऑफ स्क्वायर कट शॉट पर चौका, दूसरी धीमी लेंथ बॉल पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में बाउंड्री। मोहम्मद नबी के 36वें ओवर की दूसरी गेंद ग्लेन मैक्सवेल के पैड्स पर फ्लैट थी।

मैक्सवेल ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से रैम्प शॉट खेला और चौका हासिल कर लिया। मोहम्मद नबी के 36वें ओवर की तीसरी फुलर लेंथ गेंद को ग्लेन मैक्सवेल ने आसानी से डीप मिडविकेट स्टैंड में डिपॉजिट किया। अब तक ग्लेन मैक्सवेल की पीठ और पांव में तेज दर्द शुरू हो चुका था।  राशिद खान के 39वें ओवर की पहली गेंद पर मिड ऑफ सर्किल के अंदर था। राशिद की ओवरपिच गेंद पर मैक्सवेल ने एक टांग पर खड़े होकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने नवीन उल हक के 40वें ओवर में बैक टू बैक 2 चौके जड़े। दूसरी डाउन लेग गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर गई, तीसरी फुलर लेंथ गेंद अराउंड ऑफ पर डाउन द ग्राउंड चौका आया।

मैक्सवेल का मैक्सी शो

नूर अहमद के 41वें ओवर की पहली फ्लैट गेंद पर मैक्सवेल ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। अगली गेंद पर लॉन्गऑफ की दिशा में सिंगल लेकर मैक्सवेल पैर के दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े। अजमतुल्लाह के 42वें ओवर की तीसरी गुड लेंथ बॉल अराउंड ऑफ को लॉन्गऑन की दिशा में चौके के लिए खेल कर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने 150 रन पूरे कर लिए। ओवर की पांचवी फुलर लेंथ गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स लैप खेला, अंडर एज विकेटकीपर को बीट करते हुए 4 रन के लिए चला गया।

मैक्सवेल मार- मार कर गेंदबाजों का बनाया रेल

अजमतुल्लाह के 44वें ओवर में मैक्सवेल ने रेल बना दी। पहले फुलर लेंथ गेंद पर इनसाइड एज मैक्सवेल के दोनों पैरों के बीच से शॉर्ट फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए चला गया। तीसरी गेंद पर शफल करते हुए मैक्सवेल ने थर्डमैन के ऊपर से छक्का जड़ा। चौथी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डीप मिडविकेट और लॉन्गऑन के बीच में से 4 रन के लिए चली गई। नवीन उल हक के 45वें ओवर की पहली धीमी गेंद को मैक्सवेल ने डीप मिडविकेट स्टैंड में छक्के के लिए पहुंचाया।

मैक्सवेल का वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ

मुजीब उर रहमान के 47वें ओवर में 21 रन ठोक कर मैच खत्म कर दिया। दूसरी फुलर लेंथ और तीसरी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, दोनों लॉन्गऑन स्टैंड में छक्के के लिए गई। चौथी फ्लैट गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका आया। पैड्स पर डाली गई पांचवीं गेंद डीप मिडविकेट स्टैंड में गई। इसी के साथ मैक्सवेल का दोहरा शतक पूरा हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने 19 गेंद बाकी रहते 292 का लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल को वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी में गेंद 128…! चौके 21 और छक्के 10…! स्ट्राइक रेट 157.03 से 201* रन बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें