Advertisement

कोहली ने जीता दिल, शुभमन के समर्थन में लगवाए नारे

Share
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शक लगातार कोहली-कोहली का नारा लगा रहे थे। ऐसे में विराट ने शुभमन गिल के कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद दर्शकों से शुभमन गिल के नाम के नारे लगाने को कहा।

Advertisement

शुभमन गिल का नाम गूंज उठा

फैंस ने तुरंत विराट की बात सुनी और स्टेडियम में शुभमन गिल का नाम गूंज उठा। विराट कोहली हमेशा से अपने जूनियर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। विराट ने फिर एक बार बड़ा दिल दिखाया।

शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच इस वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी हुई। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 178 गेंद पर 189 रन जोड़े। शुभमन ने 92 और विराट ने 88 रन बनाए।

किंग और प्रिंस शतक जरूर चूके

किंग और प्रिंस शतक जरूर चूक गए, पर विराट ने शुभमन गिल के नाम के नारे लगवा कर फैंस का दिन बना दिया। एक ही तो दिल है विराट, कितनी बार जीतोगे! शुभमन गिल के शॉट ने विराट कोहली का खासा प्रभावित किया. दरअसल, शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज के खिलाफ क्रीज से बाहर निकल कर बेहतरीन शॉट लगाया.

जिसके बाद नॉन स्ट्राइक पर खड़े विराट कोहली को भरोसा नहीं हुआ. फिर विराट कोहली ने ऐसा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *