किशोर कुमार के बंगले को विराट कोहली ने दिया नया लुक, अब आम आदमी भी कर सकेगा यहां एंट्री देखें ये शानदार तस्वीरें

Share

भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने क्रिकेट जगत में ऐसा कुछ कारनामा नहीं किया है  बल्कि उन्होंने देश के जाने मानें गायक कलाकार किशोर कुमार के  मुंबई के जूहू में स्थिति बंगले को लीज पर ले लिया है।

आपको बता दें इस शानदार जगह पर  विराट कोहली एक रेस्टोरेंट खोंलेंगे जिसका नाम होगा वन8 कम्यून’इस रेस्टोरेंट का एलिगेंट लूक लोगों को काफी रिझा रहा है। खास बात ये भी है कि इसे फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए जुहू की सबसे बेहतरीन जगह माना जा रहा है।

फिलहाल जैसे ही किशोर कुमार का बंगला रेस्टोरेंट में तब्दील हुआ, सोशल मीडिया पर धमाल सा मच गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि किशोर कुमार के इस बंगले का नाम ‘गौर कुंज’ है। बड़ी बात ये है कि किशोर कुमार इसी बंगले में रहा करते थे। अब विराट ने इस बंगले को 5 साल के लिए लीज़ पर ले लिया है। पिछले कुछ महीनों से इस बंगले को रेस्टोरेंट में तब्दील करने के लिए काफी  तेजी से काम चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *