Advertisement

IPL 2022 MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने किया अर्जुन तेंदुलकर का फोटो शेयर, जानिए कब करेंगे डेब्यू?

IPL 2022

IPL 2022

Share
Advertisement

शनिवार को मुंबई का मुकाबला लखनऊ सुपर जायटंस LSG के खिलाफ खेला जा रहा है. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस MI के लिए नाक का सवाल बन गया है. 2022 के इस सीजन में मुंबई एक भी मुकाबला नहीं जीती है. मुंबई ने इस मैच में एक परिवर्तन किया है. मुंबई ने बासिल थाम्पी की जगह फेबियन एलन को खिलाया है.

Advertisement

मुंबई ने किया बदलाव

बता दे कि, फेबियन तेज Fabian Allen बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट निकालने की क्षमता भी रखते हैं. वह मध्यक्रम में एक किफायती खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. उधर, लखनऊ ने भी कृष्णप्पा गौतम की जगह मनीष पांडेय Manish Pandey को खिलाया है.

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर का फोटो शेयर

आपको बता दे कि, मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का फोटो शेयर किया है. बताया जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस इस सीजन में डेब्यू कराने जा रही है. अर्जुन दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और तेज गेंदबाजी भी करते हैं.

डेब्यू कर सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर Arjun Tendulkar को अभी तक IPL में खेलने का मौका नहीं मिला है. वह मुंबई इंडियंस Mumbai Indians की बेंच पर आराम कर रहे हैं. अर्जुन की फोटो शेयर होने के बाद सारा तेंदुलनकर Sara Tendulkar ने लाइक भी किया है. इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर होने के बाद फैंस को लगा कि इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को खिलाया जाएगा लेकिन, ऐसा नहीं हुआ.

लखनऊ और मुंबई की Playing-11…

लखनऊ की प्लेइंग 11: केएल राहुल, क्विंटन डि कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, फैबिएन एलेन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें