Advertisement

भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक और चिराग ने एक बार फिर इतिहास रच दिया!

Share
Advertisement

कोरिया ओपन जीतने के बाद भारत की शीर्ष पुरुष डब्ल्स जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी 2023 की जारी #BadmintonWorldFederation रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे नंबर पर पहुंच गए। सात्विक और चिराग ने पुरुष डब्ल्स सर्किट में चीनी जोड़ी लिआंग वेई केंग और वांग चांग को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है।

Advertisement

इस भारतीय स्टार जोड़ी ने इस साल तीन BWF वर्ल्ड टूर ख़िताब जीते हैं जिनमें इंडोनेशिया ओपन 2023 (सुपर 1000), कोरिया ओपन 2023 (सुपर 500) और स्विस ओपन 2023 (सुपर 300) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें