Advertisement

6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का नया रिकार्ड हूआ कायम, जानें किसने रचा इतिहास?

Share
Advertisement

क्रिकेट के खेल में छक्कों का बड़ी ही गजब महत्व, आज कल के मैचों में छक्कों का चलन आम हो गया है।आपको बता दें मिली जानकारी के हिसाब से युवराज के बाद एक और खिलाड़ी ने 6 गेंदों में 6 छक्का लगाने का कारनामा कर दिखाया है। वेस्टइंडीज और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने द सिक्सटी टूर्नामेंट (The 6ixty Tournament) में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा है। उन्होंने अपनी टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के खिलाफ के खिलाफ 24 गेंदों में 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 300 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में रसेल ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। इसी बीच उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर भी 6 छक्के जड़े।

Advertisement

इस मैच में आंद्रे रसेल ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए। लेकिन बैक टू बैक ओवर में उन्होंने लगातार अपनी पारी की छह गेंदों पर छह छक्के ठोके। दरअसल हुआ ये कि पहले रसेल ने गेंदबाज डोमिनिक ड्रेक्स के खिलाफ उनके ओवर की आखिरी 4 गेंद पर 4 छक्के लगाए। फिर अगले ओवर में उन्होंने जॉन रस जगेसर के ओवर की अपनी पहली 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर अपनी पारी की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े। रसेल ने लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर मैदान पर अलग ही माहौल बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *